कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद के डल्ला माजरा से नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) में एक युवक का शव मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को नहर से निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, युवक के हाथ-पैर पीले रंग की रस्सी से बंधे थे। उसके सिर और माथे पर गहरी चोटें लगी हैं, जैसे किसी भारी चीज से हमला किया हो, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शव 3-4 दिन पुराना लग रहा है। युवक ने ब्लैक टी-शर्ट और लोअर पहने हुए थे। बाजू पर बना पंजाबी में टैटू युवक का लेफ्ट बाजू पर पंजाबी में टैटू बना है। पंजाबी में उसकी बाजू पर सहोता’ लिखा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि युवक पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने तुरंत आसपास के इलाके शाहाबाद और नग्गल (अंबाला) थानों में शव को लेकर पूछताछ की। यहां के इलाके से इस तरह के किसी व्यक्ति के लापता होने की कोई सूचना नहीं है। नहर में बहता मिला शव गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनको राहगीरों से नरवाना ब्रांच नहर में शव के बहने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। उधर, पुलिस का कंहना है कि युवक की बाजू पर बना टैटू उनके लिए सुराग बनेगा। उनकी टीम पंजाब पुलिस से संपर्क कर रही है। पहचान करने में जुी पुलिस थाना इस्माइलाबाद के SHO जगदीश शर्मा ने बताया कि इस युवक की हत्या करके शव नहर में फेंका गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया। युवक की उम्र 25-30 साल लग रही है।
कुरुक्षेत्र की भाखड़ा नहर में मिला युवक का शव:हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर फेंका, सिर-माथे पर चोट के निशान
