यूपी में बारिश का दौर जारी है। नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ समेत पश्चिम यूपी के 10 शहरों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वी यूपी में काशी, प्रयागराज समेत आसपास के इलाकों में भी बूंदाबांदी हो रही है। लखनऊ, कानपुर समेत 33 शहरों में काले बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन पूरे प्रदेश में मौसत बिगड़ा ही रहेगा। 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज चमक के साथ बारिश भी होगी। इससे पहले, गुरुवार को गाजियाबाद, हाथरस, संभल समेत कई जिलों में देर रात आंधी के साथ बारिश हुई थी। सड़क पर लगे होर्डिंग गिर गए थे। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी उखड़ गए थे। तेज हवा से खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 24 घंटे तक पूरे प्रदेश बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। इसके बाद इसका असर कम हो जाएगा। पिछले 24 घंटे में मथुरा में सबसे तेज 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की रफ्तार नोएडा में 59 किमी, आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बागपत और बुलंदशहर में करीब 6 मिमी रिकॉर्ड हुई। विजुअल देखिए… क्यों बदला मौसम, जानिए
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। इसके चलते मौसम में बदलाव हुआ है। 20 मार्च से इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
काशी-मथुरा समेत 10 जिलों में बारिश, 33 में बादल छाए:40 की रफ्तार से हवा चल रही; 2 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम
