रेवाड़ी में व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन कर दी जान:प्राइवेट कंपनी में करता था काम, चार साल पहले बनाया मकान, बिहार का रहने वाला

Spread the love

रेवाड़ी के बावल में कीटनाशक का सेवन से एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक 40 वर्षीय सुनील पंडित मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह बच्चों के साथ बावल में रह रहा था। सूचना के बाद बावल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को घटना की जानकारी देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सुसाइड करने कारणों का पता नहीं चल सका है। तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सुनील पंडित बावल की एक कंपनी में काम करता था। चार साल पहले उसने बावल में मकान बनाया था। जहां वह बच्चों के साथ रह रहा था। शनिवार-रविवार की रात की उसने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के पहुंचने का इंतजार बावल थाना प्रभारी संजय ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कीटनाशक से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर परिवार को घटना की सूचना दे दी है। परिवार के पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी इससे ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा।