सिरसा जिले के डबवाली के वार्ड नंबर 15 स्थित पार्षद प्रेम बहल वाली गली में शनिवार देर शाम एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय सुमन पत्नी राजू के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम का जायजा लिया। वहां से साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार, सुमन पिछले कुछ समय से अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में रह रही थी। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब उसका बेटा घर लौटा और उसने कमरे में अपनी मां का लहूलुहान शव देखा। मृतका के 11 वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम विक्रम भाट नामक युवक उनके घर आया था। वह कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घटना के 2 PHOTOS… बेटे को पैसे देकर भेजा बाहर विक्रम का पिछले कुछ समय से महिला के संपर्क में था। महिला का पति से झगड़ा के चलते मनमुटाव और रहता था और अलग रहती थी। थोड़ी देर बाद जब विक्रम बाहर आया, तो वह सुमन के बेटे को अपने साथ कुछ दूर तक ले गया। वहां उसने बच्चे को 100 रुपए दिए और उसे सिखाया कि यदि कोई पूछे तो कहना कि घर पर गगन आया था। इसके बाद विक्रम मौके से फरार हो गया।
सिरसा में महिला का गला रेतकर की हत्या:बेटा बोला-आरोपी ने 100 रुपए देकर बाहर भेजा, दूसरे युवक का नाम बताने को कहा
