कैसे सुहाग का प्रतीक बनी नथ, राजघरानों से निकलकर आज घर-घर का हिस्सा, जानें इसे लेकर पहाड़ पर लोग क्यों इतने भावुक

Spread the love

उत्तराखंड की संस्कृति अनूठी है. महिलाओं के पहनावे में ‘नथ’ का बहुत महत्त्व है. यह सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि नारी के सौभाग्य, मान-सम्मान और गौरव का प्रतीक है. आज आप शादियों में महिलाओं को नथ पहने देखते होंगे. टिहरी के शाही घरानों से लेकर पहाड़ के सुदूर गांवों तक नथ महिलाओं की पहचान है. इन दिनों यह सोशल मीडिया ट्रेंड में छाई है. टिहरी नाथ बड़े आकार की होती है जिस पर मोर, फूल और दूसरी प्राकृति से जुड़ी आकृतियां उकेरी जाती हैं. इसमें नथ के निचले हिस्से में छोटे-छोटे मोती पिरोए जाते हैं, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं.