भारत और अमेरिका एक और मोर्चे पर साथ आए हैं। इस बार दोनों देशों की स्पेशल फोर्सेज एक साथ मैदान में उतरी हैं. भारत व अमेरिका के ये विशेष बल अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ को अंजाम दे रहे हैं। सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल में शुरू किया गया है. भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) ने संयुक्त युद्धाभ्यास ‘धर्म संरक्षक’ प्रारंभ किया है. ‘धर्मा संरक्षक’ एक खास सैन्य अभ्यास है जो अर्ध-शहरी वातावरण में किया जा रहा है. यहां शत्रुतापूर्ण वातावरण में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जाएगा. यहीं नहीं, दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई का अभ्यास करते हुए हेलीकॉप्टर आधारित अभियान चलाए जाएंगे.
भारतीय सेना की पराक्रम देखेंगे, जापानी और अमेरिकी सैनिक, हिमाचल-उत्तराखंड में सैन्य अभ्यास
