Uttarakhand Weather Update: हरिद्वार समेत पूरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी शुष्क और चटक धूप वाले मौसम का दौर अब थमने जा रहा है. मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जिसका असर मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और तापमान में गिरावट के रूप में देखने को मिलेगा.
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मैदानों में बढ़ेगी ठंड
