Dehradun News: आज के डिजिटल युग में, जहां बचपन स्मार्टफोन और सोशल मीडिया रील्स के बीच सिमटता जा रहा है, वहीं देहरादून के पलटन बाजार से एक सुकून भरी तस्वीर सामने आई है. यहां स्थित गोगा वीर की माणि मंदिर में स्कूली बच्चों को ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ के पाठ से जोड़ा जा रहा है. इसका उद्देश्य बच्चों को तकनीक की चकाचौंध के बीच अपनी संस्कृति की जड़ों और नैतिक मूल्यों से अवगत कराना है. श्लोकों के उच्चारण के साथ-साथ बच्चे उनके अर्थ को भी आत्मसात कर रहे हैं, जिससे न केवल उनकी एकाग्रता बढ़ रही है, बल्कि उन्हें मानसिक शांति भी मिल रही है.
Dehradun: मोबाइल स्क्रीन छोड़ ‘गीता’ की शरण में बचपन! देहरादून में स्कूली बच्चे सीख रहे जीवन का सार
