हिमंता बोले-2014 में सोनिया मुझे CM बनाने को तैयार थीं:राहुल ने नेताओं को फोन कर हालात बदल दिए, लेकिन जो होता है अच्छा होता है

Spread the love

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझसे मुख्यमंत्री बनने की पेशकश की थी। कहा था कि मैं शपथ लेने की तारीख तय करूं। उस वक्त कांग्रेस के 58 विधायक मेरे समर्थन में थे। सरमा ने पत्रकारों को बताया, ‘मैंने उनसे (सोनिया) कहा था कि वे जून 2014 में कामाख्या मंदिर में होने वाले अंबुबाची मेले के अगले दिन शपथ लेंगे। लेकिन उस समय अमेरिका में मौजूद राहुल ने पार्टी नेताओं को फोन किए और हालात बदल गए।’ सरमा ने 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2021 में असम के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री ने कहा- तब CM बन जाता तो शायद छवि खराब हो जाती असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित पाकिस्तान लिंक के मामले की जांच अब केंद्र सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस मामले से जुड़े सभी सबूत केंद्र को सौंप दिए हैं और अब केंद्रीय एजेंसी इसकी जांच करेगी। पढ़ें पूरी खबर…