फरीदाबाद में कंपनी में ब्लास्ट, आग भी लगी:दो पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, इलाका खाली कराया; पुलिस और दमकल टीम बुझाने में जुटी

Spread the love

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एक निजी कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। आग लगने के दौरान जोरदार ब्लास्ट भी हुआ, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के चलते वहां काम कर रहे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में दो पुलिसकर्मी भी झुलस गए बताए जा रहे हैं, जो मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटे थे। घायलों को तुरंत इलाज के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अब तक फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में 35 लोगों के झुलसी हालत में पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इन सभी का उपचार किया जा रहा है। उधर, कंपनी में पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे है। इलाके को खाली करा लिया गया है। कंपनी में आग और धमाके के बाद के PHOTOS… दमकल की गई गाड़ियां पहुंची, राहत-बचाव कार्य में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। इलाके को खाली करा लिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। CMO बोले- घायलों का इलाज जारी है
फरीदाबाद CMO (चीफ मेडिकल ऑफिसर) जयंत आहूजा के मुताबिक अभी तक 35 लोगों के जलने की सूचना मिली है। 12 लोग सरकारी अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने तमाम डॉक्टर को मौके पर बुला लिया है और बेड खाली करवाकर घायलों का इलाज किया जा रहा है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे है….