Akhileshwar Mahadev Temple Rishikesh : ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास का ये मंदिर खास है. सबसे बड़ा आकर्षण यहां स्थापित 11 फीट ऊंचा शिवलिंग है. इस पर जल चढ़ाने के लिए भक्तों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है. यहां का आध्यात्मिक वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा गहरे धार्मिक अनुभव से भर देती है. लोकल 18 ने इस बारे में मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी से बात की. पुजारी शुभम बताते हैं कि यहां स्थापित शिवलिंग एक ही पत्थर से बना है. यह शिल्प कला और आस्था का अद्भुत उदाहरण है. अपने आप में अद्वितीय है.
Rishikesh News : ऋषिकेश का ऐसा शिवलिंग…सीढ़ी लगाकर चढ़ता जल, एक ही पत्थर से बना, दो इंसानों के बराबर, जानें खूबी
