नूंह हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी मोटरसाइकिल, ड्राइवर फरार; पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन

Spread the love

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के घाटा शमशाबाद में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की सूचना परिजनों को भी दी। टक्कर लगते मौके पर तोड़ा दम जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कामेडा पंचायत के गांव बिलाकपुर के साकिर उर्फ सुमेर पुत्र आस मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक अपनी बाइक पर काम से जा रहा था, तभी वह आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि साकिर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को दी सूचना घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही गांव बिलाकपुर में गम का माहौल छा गया। मामले की जांच जारी- पुलिस सदर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि देर रात हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला बाइक के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने का प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।