Doob Grass Benefits : ये घास गणेश जी को खूब पसंद है. उनकी पूजा में कुछ भी भूल जाएं लेकिन इसे जरूर चढ़ाते हैं. इसने कभी उन्हें भयंकर गर्मी और पीड़ा से मुक्ति दिलाई थी. लोकल 18 से बात करते हुए पिथौरागढ़ के पंडित बलदेव दत्त भट्ट कहते हैं कि अगर सच्चे मन से गणेश जी को ये चढ़ाई जाए, तो जीवन के विघ्न दूर होते हैं. घर में सुख-समृद्धि आती है. इसी वजह से लोग हर बुधवार को गणेश जी को जरूर अर्पित करते हैं. ये घास सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं. सेहत के लिए भी रामबाण है. इसका रस शरीर को ठंडक देता है. खून साफ करता है. पाचन तंत्र मजबूत बनाता है.
Doob Grass : भगवान खुश, भक्त फिट…ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
