हरियाणा के हिसार में होटल रिलैक्स में गारमेंट व्यापारी प्रदीप की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के दौरान व्यापारी ने इंजेक्शन लिया था। यह संभवत स्टेमिना बढ़ाने की नीयत से इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। इंजेक्शन प्रदीप ने खुद लिया या उसे दिया गया, पुलिस के सामने यही गुत्थी उलझी है। पुलिस इसका पता लगाने के लिए फरार गर्लफ्रेंड प्रतिभा को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं। उधर, हत्यारोपी प्रतिभा के बारे में भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। प्रतिभा अग्रोहा मोड़ पर एक अस्पताल में काम कर चुकी है। उसे दवाइयों और इंजेक्शन लगाने की जानकारी थी। इतना ही नहीं उसका पति के साथ एक साल से विवाद चल रहा है। प्रदीप के गांव कालीरावण में उसकी शादी हुई थी, जबकि उसका मायका हरिता गांव में है। यह भी जानकारी सामने आई है कि उसका अपने पति के साथ तलाक का केस भी चल रहा है। दोनों का करीब दो साल का बेटा भी है, जिसे प्रतिभा हाल ही में पति को सौंप आई थी। पहले जानिए होटल में कैसे हुई व्यापारी की मौत… पोस्टमॉर्टम हुआ, परिवार ने शव लेने से इनकार किया
बृहस्पतिवार को प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। शरीर में जहर की पुष्टि और जांच के लिए विसरा को हिसार लैब में भेजा गया है। जब पुलिस ने शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की तो उन्होंने इनकार कर दिया। कहा कि जब तक प्रतिभा को पकड़ा नहीं जाता, तब तक वे न तो शव लेंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। डीएसपी शारदा मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मगर, परिजन नहीं माने। इसके बाद परिवार का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी हिसार शशांक कुमार सावन से मिलने गया। एसपी के आश्वासन के बाद परिवार ने शव लिया और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गया। अब तक की जांच में पुलिस को क्या मिला, 3 पाइंट्स… प्रदीप के हाथ पर इंजेक्शन लगाने के निशान मिले
इस बारे में सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि प्रदीप के बाएं हाथ की नस में इंजेक्शन के निशान मिले हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि प्रदीप को इंजेक्शन के दौरान किस तरह की दवा दी गई। इसके लिए अलग-अलग सैंपल लेकर एफएसएल की लैब में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता।
डेढ़ घंटे में दो बार संबंध बनाए
सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि होटल में प्रदीप के कमरा नंबर 203 से जांच के दौरान 3 कंडोम बरामद हुए हैं। इसमें से दो इस्तेमाल किए गए हैं। प्रदीप और प्रतिभा ने करीब साढ़े 3 बजे कमरा लिया था। इस दौरान 2 बार शारीरिक संबंध दोनों के बीच बने और शाम 5:05 मिनट पर प्रतिभा होटल से बाहर चली गई, जिसके बाद प्रदीप मृत पाया गया। सवाल: खुद इंजेक्शन लिया या गर्लफ्रेंड ने लगाया
सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया किपुलिस इसी गुत्थी को सुलझाने में लगी है। पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हैं। पहला यह कि क्या प्रदीप ने खुद इंजेक्शन लिया या उसे दिया गया। प्रदीप की मौत के बाद प्रतिभा होटल से गई या प्रतिभा के सामने ही प्रदीप ने दम तोड़ दिया था। पुलिस प्रतिभा को पकड़कर इन सवालों के जवाब ढूंढेगी। —————— ये खबर भी पढ़ें…
हिसार के होटल में व्यापारी का मर्डर, गर्लफ्रेंड फरार:दोनों शादीशुदा, परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार; 3 बेटियों का पिता था हरियाणा के हिसार के होटल में व्यापारी का शव मिला है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक दिन पहले यहां आया था। दोनों होटल के कमरा नंबर 203 में ठहरे थे। कुछ घंटों बाद जब होटल कर्मी कुछ पूछने के लिए उनके कमरे का दरवाजा खटखटाता है तो कोई आवाज नहीं आती। (पूरी खबर पढ़ें)
मौत से पहले व्यापारी ने 2 बार संबंध बनाए:हाथ पर इंजेक्शन के निशान, स्टेमिना या जहर, गर्लफ्रेंड बताएगी; हिसार के हॉस्पिटल में काम कर चुकी
