भिवानी में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत:बाइक पर शादी समारोह से लौट रहा, बीटेक अंतिम वर्ष का स्टूडेंट

Spread the love

भिवानी जिले के गांव गोठड़ा में वीरवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना एक स्कॉर्पियो गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल युवक को लोहारू के उपनागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी समारेाह से लौट रहा था घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान गांव गोठड़ा निवासी 24 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है। वह हाल ही में अपने परिवार के साथ गांव गिगनाऊ में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, नरेंद्र गांव गोठड़ा में एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान गिगनाऊ गांव की ओर से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। नरेंद्र आरपीएस कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।