फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत चार्मवुड विलेज स्थित क्लिफ्टन अपार्टमेंट इरोज गार्डन में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगते ही पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान छठी मंजिल पर लगे एक एसी में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग और भी भड़क उठी और स्थिति गंभीर हो गई। लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग के तेजी से फैलने के कारण फायर कर्मियों को आग बुझाने में काफी समय लगा, लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
फरीदाबाद में अपार्टमेंट में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:6वीं मंजिल पर AC में ब्लास्ट; दर्जनभर से ज्यादा लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू
