Kosi Lath Ramnagar : एक सदी बीत जाने के बाद भी कोसी लट्ठा उसी मजबूती से खड़ा है. हर मानसून में कोसी नदी के उफनते जल से रामनगर और आसपास के इलाकों को बचाता है. रामनगर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का मुख्य प्रवेश बिंदु भी है, जहां दुनिया में बाघों की सबसे घनी आबादी पाई जाती है. लोकल 18 से बात करते हुए स्थानीय निवासी नरेंद्र शर्मा कहते हैं कि मजबूत निर्माण और गुणवत्ता की वजह से ये तटबंध आज भी बाढ़ से सुरक्षा के लिए अभेद है. यह इस बात का प्रमाण है कि इसके निर्माण के पीछे कितनी गहरी और दूरदर्शी सोच रही होगी. नींव इतनी मजबूत रखी गई कि 100 साल बाद भी अडिग है.
Ramnagar News : ये रामनगर का कोसी लट्ठा या चीन की दीवार? 100 साल से जस का तस, बाढ़ से सुरक्षा का अभेद किला, जानें सीक्रेट
