प्रेमी शादीशुदा…पता चलते ही बहन ने खुद को गोली मारी:नोएडा में भाई बोला- कॉन्स्टेबल के साथ चोरी छिपे कर ली थी शादी

Spread the love

मेरी बहन प्रिया और आशीष दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार ने भी शादी के लिए सहमति दे दी थी। बाद में मेरी बहन को पता चला कि आशीष पहले से शादीशुदा है। जब इस बारे में बहन ने आशीष से पूछा, तो वह उसे आत्महत्या के लिए उकसाने लगा। गुरुवार को प्रिया ने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। यह कहना है नोएडा में सुसाइड करने वाली प्रिया के भाई मनीष कुमार का। उसने बताया- अब एक फोटो सामने आया है, जो हरिद्वार का बताया जा रहा है। इस फोटो में आशीष और प्रिया दोनों वर-वधू के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। प्रिया की मांग में सिंदूर भी भरा हुआ है। आशीष ने चोरी छिपे प्रिया से शादी कर ली थी, लेकिन इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। पहले पढ़िए पुलिस को दी गई शिकायत… 5 फरवरी की रात दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल आशीष की गर्लफ्रेंड प्रिया ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में आशीष उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान प्रिया की मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामले में प्रिया के भाई मनीष कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है। मनीष का कहना है कि वह मेरठ के कंकरखेड़ा का रहने वाला है। उसकी छोटी बहन प्रिया सिंह की आशीष पंवार से दोस्ती थी। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, जिस पर परिवार ने भी सहमति दे दी थी। वह खुद भी इस शादी के लिए राजी था। बाद में आशीष शादी को लेकर बहाने बनाने लगा। कुछ समय बाद उसे और उसकी बहन को जानकारी हुई कि आशीष पहले से शादीशुदा है। जब इस बारे में प्रिया सिंह ने आशीष से बात की, तो उसने उसे आत्महत्या के लिए उकसाना शुरू कर दिया। इसी उकसावे में आकर प्रिया सिंह ने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। अब पढ़िए पूरा मामला… मामला बिसरख कोतवाली के राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है। 5 महीने से दिल्ली पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल आशीष और प्रिया (25) सोसाइटी में साथ रह रहे थे। दोनों के बीच 5 साल से अफेयर था। आशीष का पत्नी से तलाक का विवाद भी चल रहा था। दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था
गुरुवार रात को आशीष के घर पर पार्टी चल रही थी। पार्टी में आशीष के कुछ दोस्त भी आए थे। पार्टी के दौरान आशीष की पत्नी का फोन आ गया। प्रिया ने फोन रिसीव कर लिया। दोनों के बीच फोन पर ही कहासुनी हुई। बात करते-करते प्रिया ने गुस्से में आशीष की पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आशीष और उसके दोस्त मौके पर दौड़े। प्रिया का काफी खून बह रहा था। तुरंत ही उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हर एंगल से पुलिस कर रही है जांच
एसीपी बिसरख ने बताया कि घटना में शामिल पिस्टल को बरामद कर लिया गया है। साथ ही फ्लैट को सील कर दिया गया है। आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। ……………….. ये खबर भी पढ़ें- मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा:बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे; चेहरे कुचले, स्वेटर से पहचान
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में बस रोक दी। पढ़िए पूरी खबर…