हिसार में धर्मकांटा संचालक ने सुसाइड किया:रेप केस में फंसाने की धमकी मिली थी; जहर खाकर भाई को किया फोन

Spread the love

हिसार जिले के डोभी गांव में एक युवक ने खेत में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। एक व्यक्ति ने उसको झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। मृतक की पहचान डोभी गांव के कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर शीशपाल नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डोभी गांव के सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई कृष्ण धर्मकांटा चलाता था और खेतीबाड़ी का काम करता था। बीती शाम एक व्यक्ति शीशपाल एक महिला को साथ लेकर कृष्ण के पास आया और उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद कृष्ण खेत में चला गया। भाई को फोन कर दी जहर निगलने की सूचना खेत में जाने के बाद कृष्ण ने सुभाष को फोन कर बताया कि शीशपाल उस पर झूठा रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी दे रहा है। इसी डर से उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। कृष्ण ने शीशपाल को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। मृतक के पास से मिला सुसाइड केस सुभाष ने तुरंत खेत में पहुंचकर अपने भाई को संभाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कृष्ण का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने शीशपाल पर उसे गलत तरीके रेप केस में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। महिला ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था पुलिस चौकी इंचार्ज जयबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को एक महिला की शिकायत पर कृष्ण के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद शाम को युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट और मृतक के भाई के बयान के आधार पर शीशपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।