ट्रक-कार की भिड़ंत में फाइनेंसर की मौत:हिसार के तीन दोस्त गंभीर घायल, ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे घर

Spread the love

हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में फाइनेंसर युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। भाजपा नेता रणधीर धीरू कार के पीछे चल रहे थे। हादसे के बाद उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायलों की मदद की। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अग्रोहा पुलिस ने मृतक अजय के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया, जहां परिजनों ने शनिवार दोपहर बाद मृतक अजय का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया, मृतक अजय अविवाहित था। ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त गांव सदलपुर निवासी 24 वर्षीय अजय, आदमपुर निवासी 26 वर्षीय रमन और 30 वर्षीय अजीत शर्मा, और 27 वर्षीय गांव बड़ोपल निवासी अभिषेक जांगू अग्रोहा मेडिकल कालेज के नजदीक एक ढाबे पर खाना खाकर वापस आदमपुर की ओर जा रहे थे। लौटते समय रास्ते में अग्रोहा मेडिकल कालेज के सामने से आ रहे ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गई। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया​ राहगीरों ने तुरंत मौके पर से चारों युवकों को अग्रोहा मेडिकल कालेज में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जहां इलाज के दौरान गांव सदलपुर निवासी अजय की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त रमन और अजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि चौथे अभिषेक की हालात सामान्य बनी हुई है। जहां अग्रोहा मेडिकल चिकित्सको ने मामले की सूचना अग्रोहा पुलिस को दी।
गाड़ी फाइनेंस का काम करते थे चारों जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त अजय, रमन, अजीत, अभिषेक आदमपुर पुराने सिनेमा घर के पास गाड़ी फाइनेंस का काम करते थे। शनिवार शाम अपने ऑफिस से चारों दोस्त अपनी स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर अग्रोहा मेडिकल के पास भोडा के एक ढाबे पर खाना खाने आए हुए थे। देर रात खाना आदि खाकर आदमपुर लौट रहे थे तो मेडिकल कालेज के सामने हादसा हो गया।