Uttarakhand weather Live: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना, अलर्ट जारी

Spread the love

Uttarakhand weather Live: उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है. पहाड़ों में भारी बर्फबारी से शीतलहर बढ़ी है, केदारनाथ में तापमान माइनस 16 डिग्री तक पहुंच गया. मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा. देहरादून में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से मौसम फिर बदलेगा. 1 और 2 फरवरी को कई इलाकों में बारिश का अलर्ट है, जबकि 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं.