रेवाड़ी में होंडा कंपनी मैनेजर ने किया सुसाइड:M2K सोसाइटी 5वीं मंजिल से लगाई छलांग; पत्नी भिवानी में लेक्चरर

Spread the love

रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा की एक पॉश सोसाइटी में बीती रात को एक व्यक्ति ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अमित सांगवान के रूप में हुई है। वह राजस्थान के टपूकड़ा स्थित होंडा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी भिवानी में लेक्चरर है और वहीं रहती है। आधी रात को हुई वारदात जानकारी के अनुसार, अमित सांगवान मूल रूप से भिवानी के सेक्टर 23 का रहने वाला था। वह वर्तमान में धारूहेड़ा की M2K सोसाइटी में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। रात को 12 बजे के करीब उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने फ्लैट की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण अमित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों और निवासियों ने जब शव को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी गई। होंडा कंपनी में थे क्वालिटी मैनेजर पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 48 वर्षीय अमित टपूकड़ा की होंडा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर जैसे जिम्मेदार पद पर तैनात थे। एक प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत व्यक्ति द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से उनके सहकर्मी और पड़ोसी स्तब्ध हैं। शिक्षित और उच्च पदों पर आसीन है परिवार अमित का परिवार समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान रखता है। परिवार के सदस्यों की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला और भी हैरान करने वाला हो गया है।