सिरसा डेरा प्रमुख डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह के अवतार माह की खुशियों के अवसर पर भी डेरा की ओर से जरूरतमंदों के कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विभिन्न जनकल्याणकारी मुहिमों के अंतर्गत जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की गई। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ओर से आत्मनिर्भर मुहिम के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गई हैं। वहीं सेफ कैंपेन के अंतर्गत नशा छोड़ने वाले लोगों को पौष्टिक आहार की किटें प्रदान की गईं। इसके अलावा साथी मुहिम के तहत एक दिव्यांग जरूरतमंद व्यक्ति को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल दी गई। भीषण सर्दी को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों को गर्म कपड़े भी वितरित किए गए। इलाज के साथ आर्थिक मदद भी की
डेरा प्रवक्ता का कहना है कि विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर में भी डेरा प्रमुख की ओर से गरीब व असहाय लोगों के इलाज में आर्थिक मदद की जा रही है। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में रविवार को आयोजित विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर में नेत्र रोग, चमड़ी रोग एवं न्यूरोलॉजी (दिमाग व नसों से संबंधित रोगों) की व्यापक जांच की गई। शिविर में देश के विभिन्न शहरों से आए अनुभवी व विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श व उपचार उपलब्ध करवाया। इन डॉक्टरों ने सहयोग किया
शिविर में चमड़ी रोग विशेषज्ञ के रूप में स्वप्निल गर्ग, हिसार से डा. रितिका और गुरुग्राम से डा. प्रीति ने सेवाएं दीं। वहीं न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों में मोहाली से डा. सावन कुमार वर्मा, सिरसा से डा. देवाशीष एवं डा. ललित भाटिया ने दिमाग व नसों से संबंधित रोगों की जांच की। इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञों में चंडीगढ़ से डा. अवनीश गुप्ता, पटियाला से डा. पायल सिंगला, जालंधर से रेटिना विशेषज्ञ डा. हरविंद्र एवं डा. मनीषा ने आंखों की बीमारियों की गहन जांच की। साथ ही पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञों में हिसार से डा. गौरव जिंदल, फरीदकोट से डा. शुभम, बठिंडा से डा. यशप्रीत, शिमला से डा. मोनिशा गुप्ता तथा टोहाना से डा. नैंसी व डा. संजीत ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में शाह सतनाम जी स्पेशियलिटी अस्पताल के सीएमओ डा. गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में अस्पताल के चिकित्सकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मोनिका गर्ग, डा. गीतिका, डा. नितिन मोहन, डा. संदीप भादू, डा. विजोय, डा. प्रदीप एवं डा. कीर्ति शामिल रहे, जिन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां व मार्गदर्शन दिया। आयोजकों ने बताया कि एमएसजी अवतार माह के दौरान ऐसे विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
सिरसा में डेरा प्रमुख ने की जरूरमंदों की सेवा:गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन; दिव्यांग को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल मिलीं
