लखनऊ में ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिली:बक्से में धड़ और बैग में हाथ-पैर मिले, सिर का पता नहीं

Spread the love

बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की रविवार को एक युवती की सिर कटी लाश मिली। स्लीपर बोगी में मिली लाश एक बॉक्स में बंद थी। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। सिर का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गोमतीनगर स्टेशन का ट्रेन नंबर 15114 की S-1 बोगी का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… गाड़ी संख्या- 15114 छपरा से गोमतीनगर के बीच चलती है। ट्रेन छपरा से 16 मई की शाम 5:45 बजे चलकर रविवार सुबह 6 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। S-1 कोच में सफाई के दौरान स्टाफ को एक संदिग्ध बैग और बॉक्स मिला। स्टाफ ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ को बुलाया गया। चारबाग के जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर बॉक्स खुलवाया गया। इसमें एक युवती का धड़ था, जिसकी उम्र 30-35 साल के आसपास थी। अभी न तो सिर मिला है और न ही युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके हाथ पैर बैग में एक पॉलीथीन में पैक मिले। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रंगबिरंगा सूट पहने थी युवती बॉक्स में मिले युवती रंगबिरंगा सूट पहने थी। इसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती किसी गांव की रहने वाली हो सकती है। पहली नजर में देखने पर लग रहा है कि युवती को धारदार हथियार से काटा गया है। आशंका है कि हत्यारे ने कसाईबाड़े में इस्तेमाल होने वाले चापड़ का इस्तेमाल किया होगा। हालांकि, युवती के शव पर किसी प्रकार की जबरदस्ती और चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं, बॉक्स में शव को कुछ इस तरह से पैक किया गया था कि खून के धब्बे अंदर ही रह गए। बाहर नहीं दिखे। हाथ-पैर भी पॉलीथीन में थे, उससे भी खून बाहर नहीं नजर आया। शिनाख्त के लिए टीम बनी, यात्रियों से होगी पूछताछ
युवती के शव की शिनाख्त के लिए टीम बनाई गई है, जो बोगी में सवार यात्रियों से पूछताछ से लेकर रूट के स्टेशनों से भी पड़ताल करेगी। दरअसल, छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन कुल 20 स्टेशनों से गुजरती है। यह ट्रेन करीब 12 घंटे में सफर पूरा करती है। ऐसे में जीआरपी रूट के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी चेक करेगी। बोगी में बॉक्स लेकर सवार होने वालों को सीसीटीवी से जांचेगी। एस- 1 बोगी में रिजर्वेशन करवाकर सफर करने वाले यात्रियों का ब्योरा लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। ————————- यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज, पथराव, कोर्ट के बाहर चैंबर पर बुलडोजर चलता देख भड़के; पुलिस ने खदेड़ा लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर रविवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। बुलडोजर से चैंबर तोड़े जाने के विरोध में वकील भड़क गए। कई वकील बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। पुलिस अफसरों ने हटाने की कोशिश की, तो बहस होने लगी। यहां पढ़ें पूरी खबर