ASI ने महिला से अश्लील हरकत की,VIDEO:जींद में घर में घुसकर महिला को कमरे में खींचा, SP ने लाइन हाजिर किया

Spread the love

हरियाणा के जींद में एक महिला ने टेंडरी मोड़ पुलिस चौकी में तैनात ASI पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि ASI सादी वर्दी में शराब के नशे में उसके घर आया था। महिला ने ASI पर कमरे में खींचने का भी आरोप लगाया। जब उसने वीडियो बनाना शुरू किया और डायल 112 पर कॉल किया तो ASI सरकारी वाहन में भाग गया। शनिवार को महिला ने SP कुलदीप सिंह को शिकायत दी, जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। SP ने ASI को लाइन हाजिर कर दिया है। महिला की शिकायत की 3 अहम बातें… SP बोले- विभागीय कार्रवाई भी होगी
SP कुलदीप सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए ASI को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर ASI पर लगे आरोप सही पाए गए तो FIR के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।