फिरोजाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की गला काटकर हत्या कर दी। उसके सिर को बोरवेल में फेंक दिया। इसके बाद धड़ को ट्यूबवेल के कमरे में छिपा दिया। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी प्रेमी, उसके दोस्त और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या की साजिश मृतक की पत्नी ने ही रची थी। ग्रामीणों ने रविवार को एक युवक का सिर कटा शव देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची नारखी पुलिस टीम ने शव की पहचान सौरभ सिंह (26) के रूप में की। वह तीन दिनों से लापता था। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पूरा मामला नारखी के जाखई गांव में रविवार को ट्यूबवेल की कोठरी से एक युवक का सिर कटा धड़ मिला था। पुलिस ने गांव के ही रहने वाले सौरभ के रूप में इसकी पहचान की। सूचना पर पहुंचे सौरभ के बड़े भाई मिथुन ने भाई की पत्नी और उसके एक दोस्त पर शक जताया था। पुलिस को इसी आधार पर हत्या की जांच का एंगल मिल गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने नारखी, पचोखरा और रामगढ़ थानों की पुलिस टीमों को हत्या की जांच में लगाया। पुलिस ने कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आपसी संबंधों को लेकर पड़ताल की। जांच में सामने आया कि सौरभ की पत्नी का सूरज नाम के युवक से 2022 से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों अपने बीच सौरभ को सबसे बड़ा रोड़ा मानते थे। बांके से सिर काटकर बोरवेल में फेंका
पत्नी प्रीति ने प्रेमी सूरज के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की योजना बनाई। रविवार रात जब सौरभ खेत के लिए निकला। प्रीति ने सूरज को फोन करके बताया कि वह ट्यूबवेल पर सोने के लिए गया है। सूरज अपने दोस्त सलमान के साथ पहुंचा। दोनों ने पहले सौरभ का गमछे से गला घोंट दिया। इसके बाद उसका सिर बांके से काटकर बोरवेल में फेंक दिया। धड़ को ट्यूबवेल की कोठरी में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया सोमवार सुबह श्रीराम गढ़ी के पास सूरज के होने की जानकारी हुई। चेकिंग में सूरज अपने एक साथी के साथ आता दिखा। रोकने का इशारा किया तो सूरज ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सूरज के पैर में गोली लगी। उसका साथी सलमान जो उसी के गांव का रहने वाला है। उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। 11 साल पहले हुई थी शादी पुलिस को परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, सौरभ की शादी 2014 में हुई थी। उस समय उसकी पत्नी नाबालिग थी, इसलिए तीन साल बाद बालिग होने पर विदाई हुई थी। 2022 में पत्नी ने सौरभ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद करीब दो साल तक मायके में रही। बाद में समझौता हुआ और वह फिर सौरभ के साथ रहने लगी। दंपती का ढाई साल का एक बेटा भी है। सौरभ पेशे से ऑटो चालक था, जबकि आरोपी सूरज मजदूरी करता है। —————————- थाने में पत्नी की गोली मारकर हत्या की:प्रेमी के साथ भाग गई थी, हरदोई में पुलिसवाले देखते रह गए ये खबर भी पढ़ें… यूपी के हरदोई में पति ने थाने में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी 5 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पुलिस रविवार को उसे प्रेमी के साथ पकड़कर थाने ले आई और पति को फोन कर सूचना दी। सोमवार सुबह 10:45 बजे पत्नी सोनी (30) थाने की मेस से खाना खाकर बाहर निकली। तभी पति अनूप (38) वहां पहुंच गया। अचानक उसने कमर से तमंचा निकाला और पत्नी सोनी के दाहिने कंधे में गोली मार दी। बुलेट सीने से आर-पार हो गई। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। यहां पढ़ें पूरी खबर
पत्नी-प्रेमी ने पति का सिर काटकर कुएं में फेंका:धड़ को ट्यूबवेल की कोठरी में छिपाया, फिरोजाबाद में लव अफेयर में वारदात
