महाकुम्भ : विहिप के महाशिविर में स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित
महाकुम्भ नगर, 24 फरवरी (हि.स.)। महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 स्थित कल्प वृक्ष द्वार के पास 17 एकड़ में बसे भारद्वाज आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद का महाशिविर में सोमवार को स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। महाकुंभ के दौरान विहिप के सारे कार्यक्रम इसी शिविर में संपन्न हुए हैं। विहिप के शिविर में पांच नगर बसाये गये थे। विहिप के महाशिविर में सफाई इत्यादि सेवा कार्य में लगे हुए बाल्मीकि समाज के 100 से अधिक बन्धुओं, भगिनियों कों वस्त्र देकर विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने उनका सम्मान किया।
गजेन्द्र सिंह ने विशेष रूप से स्वच्छताकर्मियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके रात दिन के परिश्रम के कारण विहिप का पूरा परिसर स्वच्छ रहा। इनकी सेवा के कारण देश विदेश से आये अतिथियों व श्रद्धालुओं कों स्वच्छ आवास मिल सका। समाज जिनको अछूत कहता है ऐसे बन्धु नगर को स्वच्छ रख कर हमारी आप की गरिमा कों चार-चाँद लगाया वह सम्मान के पात्र हैं। इनके परिश्रम से 04 हजार श्रद्धालुओं के लिए आवास, तीन रसोई, जिसमें कई लाख लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। सेवा विभाग द्वारा दन्त कुम्भ सहित पूरा परिसर स्वचछ रहा। समाज सेविका बहन शशि अग्रवाल, विहिप के प्रान्त मन्त्री राजनारायण, प्रान्त सह मन्त्री सत्य प्रकाश, सह प्रान्त मन्त्री प्रभुति कांत, अमित पाठक व लवलेश बजरंगी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
