करनाल जिले में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय बागवानी कार्यशाला का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। गैंगस्टरों के डिपोर्ट होने और कार्रवाई के बावजूद वारदाते न रूकने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि जब तक वारदाते होती रहेगी तो कार्रवाई होती रहेगी और यह सरकार का काम है और सरकार अपना काम कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार विदेशों से गैंगस्टरों को पकड़ रही है और जेलों में डाल रही है। यह काम लगातार जारी है और सिस्टम को दुरुस्त करने में लगे हुए है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी है मनरेगा के नाम बदले जाने पर कांग्रेस सवाल उठा रहे है, इस सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि किसी भी काम की शुरुआत की जाती है तो वह राम के नाम से की जाती है, अब राम के नाम से तो कांग्रेस को एलर्जी है। अब जैसे पहले रामसेतु की बात आई थी, तो इन्होंने कहा था कि राम सेतु तो है ही नहीं। अंतिम यात्रा में रामनाम सत्य बोला जाता है सोनिया गांधी नहीं मंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस वालों से मेरा सवाल है कि जब कोई आदमी मर जाता है तो उसकी अंतिम यात्रा में क्या बोला जाता है, सभी ये ही बोलते है ना कि राम नाम सत्य है। या कोई सोनिया गांधी बोलता है। राम का नाम ही सत्य है और उनके नाम से कोई योजना चलती है तो यह देश का सौभाग्य है।
करनाल में मनरेगा का नाम बदलने पर बोले कृषि मंत्री:कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी, अंतिम यात्रा में बोला जाता रामनाम सत्य
