HTET-2025 के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट:चेयरमैन बोले- कल फाइनल होगी परीक्षा तिथि; 17-18 जनवरी को संभावित, 5 को करेक्शन होंगे

Spread the love

रियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से आयोजित किए जाने वाले हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-2025 (HTET-2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया की आज, 4 जनवरी, अंतिम तिथि है। अभ्यर्थी रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू हुई थी। जो उम्मीदवार समय पर आवेदन करेंगे, वे परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। फॉर्म में सुधार (करेक्शन) की सुविधा 5 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। 5 जनवरी को फाइनल होगी परीक्षा तिथि
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी को एचटेट परीक्षा की तिथि फाइनल कर दी जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय से बातचीत के बाद परीक्षा तिथि का लेटर जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से 17 और 18 जनवरी को परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल परीक्षा तिथि की अंतिम स्वीकृति निदेशालय से मिलना बाकी है। एचटेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है: एक लेवल के लिए ₹1000
दो लेवलों के लिए ₹1800
तीनों लेवलों के लिए ₹2400
हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क रियायती है: एक लेवल के लिए ₹500
दो लेवलों के लिए ₹900
तीनों लेवलों के लिए ₹1200
आवेदन से पहले पढ़ें निर्देश
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सूचना बुलेटिन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए। आवेदन और शुल्क जमा करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) का प्रिंट लेना अनिवार्य है। 5 जनवरी तक कर सकेंगे फॉर्म में सुधार
अभ्यर्थी अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, लेवल, विषय चयन (लेवल 2 व 3), जाति वर्ग, दिव्यांग श्रेणी और गृह राज्य में 4 और 5 जनवरी को ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। 5 जनवरी के बाद किसी भी प्रकार का सुधार या आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।