यूपी की बड़ी खबरें:बाराबंकी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत; तहसील परिसर में घर के बाहर खेल रहा था

Spread the love

बाराबंकी में तहसील परिसर में पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान फिसलकर गड्‌ढे में जा गिरा। परिजन उसको तलाश करते हुए गड्‌ढे के पास पहुंचे तो शव उतराता मिला। इसके बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा बच्चा सेप्टिक टैंक में गिर गया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामला सिरौली गौसपुर तहसील परिसर का है। पढ़ें पूरी खबर अयोध्या में किशोरी को मारकर लाश नाले में फेंकी: कपड़े फटे मिले, गले पर निशान, पिता बोले- मेरी बेटी को मार डाला अयोध्या में शनिवार को दिनदहाड़े 17 साल की नाबालिग किशोरी की हत्या कर दी गई। किशोरी का शव झाड़ियों के बीच रेलवे लाइन किनारे नाले में पड़ा था। शव देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर… ‘पाकिस्तान और बांग्लादेश का डीएनए एक’: सहारनपुर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- शेख हसीना को भारत में शरण देना ही हिंसा की जड़ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- पाकिस्तान और बांग्लादेश का डीएनए एक है। इस हिंसा की जड़ बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में शरण दिया जाना है। भारत सरकार की इस एकतरफा कार्रवाई से बांग्लादेश की जनता में भारत के प्रति नफरत बढ़ी है, जिसका खामियाजा वहां के हिंदुओं को भुगतना पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर…. आजमगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 को कुचला; पिता-बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर आजमगढ़ में बेकाबू ट्रक ने हॉस्पिटल दवा लेने जा रहे पति, पत्नी और उनकी 4 साल की बेटी को कुचल दिया। हादसे में पिता-बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी का हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। हादसा रानी की सराय थाना क्षेत्र में कोटिला बाजार का है। परिवार के लोगों ने बताया- शनिवार की सुबह 11 बजे दंपती बेटी के साथ घर से निकले थे। जिला अस्पताल से पहले मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार तीनों सड़क पर ही गिर गए। बेकाबू ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे की सूचना मिलते ही रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढ़िए मछली दे दो, चालान नहीं काटेंगे: सिद्धार्थनगर में ड्राइवर बोला- ‘कागज सही, फिर भी मांग रहे रिश्वत सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मियों ने रिश्वत मांगने का नया तरीका निकाला है। अब वह चालकों से सीधे रुपए मांगने की जगह वाहन में लोड सामान की डिमांड करते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें ड्राइवर से पुलिस कर्मियों ने कहा- मछली दे दो तो चालान नहीं काटेंगे। जब की चालक के पास सभी कागज मौजूद थे। शनिवार को मछली लोड कर जा रही पिकअप की एक गाड़ी से हल्की टक्कर हो गई। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया। बीच चौराहे वह चालक से बहस करने लगे। पढ़ें पूरी खबर गाजियाबाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा, रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को पीटा था गाजियाबाद में प्रेमी-प्रेमिका के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आज मोदीनगर पहुंची। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के करीब 70-80 कार्यकर्ता थाना में पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और बाद में थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस हिंदू कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रही है और एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर… औरैया में एम्बुलेंस में रखा सिलेंडर गर्भवती पर गिरा, नवजात की मौत; डिलीवरी कराने जा रही थी औरैया में एक एम्बुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तेज झटका लगा और एम्बुलेंस में रखा सिलेंडर गर्भवती महिला के पेट पर गिर गया। सिलेंडर गिरने से महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। वो डिलीवरी कराने जा रही थीं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने डिलीवरी कराई तो मृत बच्चा पैदा हुआ। हादसा जनेतपुर में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कुकुर्दी खुर्द निवासी रजनी बाई यादव अपने परिवार के साथ बीते 28 दिसंबर को एम्बुलेंस से अस्पताल जा रहीं थीं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य मोहित, रामबेटी, लक्ष्मीबाई और गीता भी थीं। एम्बुलेंस जैसे ही जनेतपुर पहुंची, तभी सामने से ट्रक एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। मामले में 2 जनवरी को कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें बहराइच में 9वें भेड़िए को शूटर ने मार गिराया; अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी
बहराइच जिले के कैसरगंज वन रेंज में वन विभाग की टीम ने गुरुवार देर शाम एक और भेड़िए को मार गिराया। आबादी की ओर बढ़ता देख शूटर ने उसे गोली मार दी। कैसरगंज इलाके में सितंबर से दिसंबर के बीच आदमखोर भेड़ियों के हमले में 11 मासूमों सहित कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद वन विभाग की टीम लगातार इलाके में अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री ने भेड़ियों के पकड़ में न आने पर उन्हें शूट करने की बात कही थी। गुरुवार को रेंजर ओंकार यादव अपनी टीम के साथ भिरगू पुरवा ग्राम के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक भेड़िया दिखाई दिया। टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर उसे गोली मार दी गई। प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा ने बताया- शुक्रवार को भेड़िए का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़िए बरेली में सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्ची की मौत:खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिरी, 2 घंटे तक ढूंढते रहे परिजन बरेली के बहेड़ी में एक खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मोहल्ला शाहजी नगर नई बस्ती की रहने वाले मोहसिन की बेटी शबनूर (7) घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार और पड़ोसियों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। पढ़ें पूरी खबर…