बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे बेल्दी गांव में सोमवार सुबह एक बाघ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। इसके बाद एक मकान में घुस खाट के ऊपर बैठ गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने मकान की छतों पर चढ़ गए। बाघ खेतों के किनारे चलकर गांव तक पहुंचा। सूचना मिलते ही पनपथा बफर की वन विभाग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बाघ को पकड़ने के लिए टीम को आठ घंटे मशक्कत करनी पड़ी। यह पहला मौका नहीं है, जब गांव में बाघ घुसा है। इससे पहले चिल्हारी के गड़रिया हार क्षेत्र में भी एक बाघिन देखी गई थी, जिसे 26 दिसंबर को रेस्क्यू कर माधव टाइगर रिजर्व भेजा गया था। देखिए, 6 तस्वीरें एक झपट्टे में जमीन पर गिर पड़ा युवक
बाघ ने पनपथा बफर के बेल्दी गांव के लोगों का कहना है कि बाघ सुबह करीब 10 बजे देखा गया था। करीब साढ़े 10 बजे तक वन विभाग को सूचना दी। दोपहर करीब 12.30 बजे टाइगर खेत से निकलकर गांव की ओर बढ़ा था। गांव में उसने गोपाल कोल पर हमला कर दिया। गोपाल एक झपट्टे में जमीन पर गिर पड़ा। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। गोपाल के पैर में चोट आई है। उसे कटनी जिले के बरही अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद कटनी रेफर किया है। बीटीआर कि टीम घायल के साथ है। इस हमले के बाद बाघ दुर्गा प्रसाद द्विवेदी के घर के अंदर जाकर बैठ गया है, जिससे ग्रामीण परेशान और भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि यहां पर जंगली जानवरों का आना-जाना लगा रहता है। ज्यादातर ग्रामीण डंडों से जानवरों को खदेड़ देते हैं। आज भी बाघ को डंडे लेकर घेरने की कोशिश की है। इस दौरान बाघ ने पलटवार कर दिया, जिसमें गोपाल कोल घायल हो गया। हालांकि, शाम करीब 6 बजे बाघ का रेस्क्यू कर लिया गया। बाघ पकड़ने का प्रयास कर रही टीम
पनपथा बफर के परिक्षेत्र अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी टीम घटनास्थल पर मौजूद रही। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही थी। बाघ और ग्रामीणों दोनों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में रहे। ये खबर भी पढ़ें… बाघ ने पीछे से झपटकर पंजे और मुंह से दबोचा:नर्मदापुरम में चौकीदार पर हमला किया नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पर्यटन स्थल मढ़ई में एक बार फिर से बाघ ने चौकीदार पर हमला किया। बाघ ने पीछे से झपटा मारकर चौकीदार पर हमला किया। हालांकि करीब 50 फीट दूर चल रहे साथी दूसरे चौकीदार ने कुल्हाड़ी लेकर बाघ की ओर दौड़ पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उमरिया में बाघ घर में घुसकर खाट पर बैठा, VIDEO:एक झपट्टे से गिरकर युवक लहूलुहान; आठ घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया
