कारोबारी की हत्या करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर:पानीपत में 2 आरोपियों को लगी गोली, 4 गिरफ्तार; चाकू से गोदकर किया था मर्डर

Spread the love

पानीपत पुलिस ने कारोबारी विक्रम मर्डर केस के 4 आरोपियों को देर शाम (27 दिसंबर) मोहाली से बबैल रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में क्रॉस फायरिंग की, तो आरोपी दीपक और अक्षय के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 देसी पिस्तौल और 2 जिंदा रौंद बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बीती शुक्रवार की रात को सरेआम 38 वर्षीय वेस्ट कारोबारी की चाकू से गोद कर हत्या की थी। इतना ही नहीं, बदमाशों ने शनिवार शाम को एक चिट्‌ठी लिखकर मृतक के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों का ट्रैप लगाया। जिसके बाद बबैल नाके पर गंदा नाला की पुलिया पर बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। खुद को घेरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा मामला… *********************** इस खबर को भी पढ़ें: पानीपत में सट्‌टेबाजों का विरोध करने पर युवक की हत्या: रास्ता रोककर ताबड़तोड़ घोंपे चाकू, पहले भी दो बार हमला कर चुके थे आरोपी हरियाणा के पानीपत में सट्‌टेबाजों का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गई। शहर की खटीक बस्ती में 4-5 आरोपियों ने युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू-छुरा, लाठी-डंडों, रॉड से हमला कर अधमरा कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का पता लगने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे वहां से अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़ें)