सोनीपत में घर में घुसकर पति-पत्नी और बुजुर्ग पर हमला:तीनों गंभीर घायल; आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

Spread the love

सोनीपत के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हमले में पति-पत्नी व बुजुर्ग पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गोहाना से रेफर कर BPS खानपुर कलां में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहाना के गांव माहरा के रहने वाले मुकेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह शाम करीब 6:15 बजे वह खेत से घर लौटा। घर पहुंचने पर उसकी पत्नी सुनीता और पिता रमेश के साथ बबीता पत्नी रामफुल, कमल और कमल का एक दोस्त घर के अंदर घुसकर झगड़ा कर रहे थे। रोकने पर डंडों व फावड़े से हमला मुकेश द्वारा झगड़ा करने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बबीता ने सुनीता के साथ मारपीट की, जबकि कमल और उसके दोस्त ने मुकेश व उसके पिता पर डंडों और फावड़े से हमला किया। आरोप है कि सुनीता को भी डंडों से चोटें मारी गईं। पड़ोसियों ने छुड़वाया, जान से मारने की धमकी शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह झगड़ा शांत कराया। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें BPS खानपुर कलां रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का इलाज वहीं चल रहा है। पुलिस के अनुसार मुकेश के MLR में तीन, सुनीता के चार और रमेश के एक चोट दर्ज की गई है। डॉक्टरों ने सभी चोटों को ब्लंट नेचर की बताया है। BPS (भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज) खानपुर कलां में डॉक्टरों ने घायलों को बयान देने के लिए फिट घोषित किया। इसके बाद मुकेश ने अपनी लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। MLR और शिकायत के आधार पर थाना बरोदा में धारा 115(2), 333, 351(3) और 3(5) BNS के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी SHO को दे दी गई है। मुकदमे की तफ्तीश ASI सुमित 1731/सोनीपत को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।