महेंद्रगढ़ के नारनौल क्षेत्र के एक गांव से एक महिला के अपने तीन छोटे बच्चों सहित लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ससुर ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला तथा उसके तीनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कुलताजपुर के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्रवधु की उम्र करीब 30 साल है। वह बीते 22 दिसंबर से अपने ससुराल से सुबह करीब 11 बजे बिना बताए कहीं चली गई। वह अपने साथ अपने तीन बच्चों को भी ले गई। जिसके बाद से वह वापस नहीं आई है। तीनों बच्चे दस साल से छोटे शिकायत में बताया गया है कि तीनों बच्चों में एक लड़की व दो लड़के शामिल हैं। जिसमें से लड़की की उम्र करीब दस साल, दूसरा लड़का जिसकी उम्र करीब आठ साल तथा तीसरा सबसे छोटा बेटा, जिसकी उम्र करीब ढाई साल है। लापता होने के दिन महिला ने पीली सलवार और काला सूट पहना था। कई जगह किया तलाश शिकायत में बताया गया है कि उसके लापता होने के बाद उन्होंने आस-पड़ोस, परिचितों व रिश्तेदारियों में कई जगह उसकी तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। परिजनों ने काफी तलाश करने के बावजूद जब महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाना सदर नारनौल पहुंचकर एक लिखित दरखास्त दी।
नारनौल में 3 बच्चों के साथ महिला लापता:बिना कुछ बताए घर से निकली; तीनों बच्चे 10 साल से छोटे, परिवार परेशान
