उत्तराखंड में मौसम के दो रंग, पहाड़ों में धूप तो मैदानी इलाकों में घना कोहरा

Spread the love

Uttarakhand Weather Update: क्रिसमस के दिन उत्तराखंड में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. पहाड़ी इलाकों में जहां चटख धूप खिली है, वहीं मैदानी जिलों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है.