कुरुक्षेत्र में नशे से युवक की मौत:बुजुर्ग दादी बोली- दोस्त घर से बुलाकर ले गए, 3 दिन बाद मिला शव, महीने बाद FIR

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में युवक की मौत के मामले में उसकी 75 साल की दादी ने पुलिस- प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग महिला ने उसके पोते को नशा देने वाले दोस्तों पर आरोप लगाया है। कहा कि, उसका पोता 3 दिन से लापता था। चौथे दिन पास के गांव से उसकी लाश मिली थी। सुरेंद्र कौर निवासी यारी गांव ने बताया कि, उसका 24 साल का इकलौता पोता मनदीप ड्राइवरी करता था। कोरोना महामारी के बाद उसका पोता गलत संगत में फंस गया था। उसके घरवाले मनदीप को उसके पास छोड़ गए थे। नशे की लत से मनदीप काफी कमजोर हो गया था। 21 नवंबर को दवा लेने निकला सुरेंद्र कौर ने बताया कि 21 नवंबर दोपहर करीब 12 बजे मनदीप घर से 1400 रुपए लेकर पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल से दवा लेने के लिए निकला था। मनदीप 3 दिन बाद भी घर नहीं लौटा, तो उसने रिश्तेदारी में उसका पता किया। लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं लगा। 24 नवंबर को दूसरे गांव में मिली लाश 24 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 8 बजे पुलिस से उनको सूचना मिली कि जंधेड़ी गांव के बस अड्डे के पास एक लाश मिली है। पुलिस ने उनको पहचान के लिए मौके पर बुलाया। यह लाश उसके पोते की थी। नशे की ओवरडोज की वजह से उसके पोते की मौत हो गई थी। आरोपी ने कुछ दिन पहले छीना फोन सुरेंद्र कौर ने बताया कि 18 नवंबर को मनदीप बगैर कपड़ों के घर आया था। उसने आकर बताया कि उसके दोस्तों ने उसका फोन छीन लिया है। उसके बाद मनदीप पूरा दिन घर में ही पड़ा रहा। हालांकि उसने फोन छीनने वाले का नाम और पता उसे नहीं बताया था। नशा देने वाले पर कार्रवाई हो उन्होंने बताया कि उसके पोते की मौत नशे की ओवरडोज हुई। उसके दोस्त और नशा बेचने वालों ने जबरदस्ती उसके पोते मनदीप को नशे की ओवरडोज दे दी। आरोपी उसे घर से बुलाकर अपने साथ लेकर गए थे। पहले भी वे उसे घर के बाहर से ही फोन करके अपने साथ ले जाते थे। पुलिस ने FIR दर्ज की- सुनील वत्स थाना शाहाबाद के SHO सुनील वत्स ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की गई है। महिला ने मृतक के दोस्तों पर ही जबरदस्ती नशा देने के आरोप लगाए हैं। नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका है। पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।