हरियाणा के सिरसा में बच्ची के किडनैपिंग के बाद मर्डर में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 14 साल के भांजे ने ही 17 दिसंबर को बच्ची को ले जाकर गलत काम करनी की बात कही थी। इसके बाद दोनों बच्ची को बाइक पर ले गए। जब शराब के नशे में मामा खेतों में बच्ची से गलत काम करने की कोशिश कर रहा था तो भांजा पास खड़ा होकर देखता रहा। इसके बाद वे आगे चले गए तो बच्ची रोने लग गई। तभी भांजे ने मामा से कहा कि यह घर जाकर सब कुछ मम्मी को बता देगी। इस पर मामा ने बच्ची को माइनर में ले जाकर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए धरना शुरू कर दिया। 19 दिसंबर को CM के OSD ने परिवार से वीडियो कॉल पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। डबवाली सदर थाना पुलिस ने मामा-भांजे के खिलाफ हत्या के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए बच्ची के साथ पूरी घटना कैसे हुई…. पिता बोला- हमारी कोई रंजिश नहीं थी
बच्ची के पिता ने बताया कि वारदात वाले दिन वे इंटरलॉक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे जब वे घर लौटे, तो पता चला कि बच्ची गुम हो गई है। काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली, तो CCTV कैमरे चेक किए गए। फुटेज में साफ दिखा कि पड़ोस के मामा-भांजे बच्ची को बाइक पर बैठाकर ले गए। बच्ची घर के आगे खेल रही थी, वहीं से उसे उठाया गया। आरोपियों से किसी तरह की कोई रंजिश नहीं थी, उनके घर आना-जाना था और बच्ची अक्सर वहीं खेलती थी। मां बोली- CM ने दिया न्याय का भरोसा
बच्ची के अंतिम संस्कार के बाद मां ने बताया कि मुख्यमंत्री से उनकी बात करवाई गई, जिन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। पुलिस और गांव के लोगों ने पूरा सहयोग दिया। मुझे बस न्याय चाहिए, इसके अलावा मुझे कुछ नहीं चाहिए। SP बोलीं- संजय से पूछताछ कर रहे
डबवाली की SP निकिता खट्टर ने कहा कि मामले में आरोपी संजय से पूछताछ चल रही है। गहनता से जांच जारी है, जिसके खिलाफ सबूत मिलते जाएंगे, उनको गिरफ्तार किया जाएगा। अभी संजय व उसके भांजे को ही पकड़ा है।
बच्ची के किडनैपिंग-मर्डर का मास्टरमाइंड 14 वर्षीय लड़का:सिरसा में गलत काम की कोशिश होते देखता रहा, चिल्लाई तो मामा से बोला- मम्मी को बताएगी
