हरियाणा- सेना के जवान का सुसाइड:25 दिन पहले रेवाड़ी में छुट्‌टी पर आया, पत्नी प्रेग्नेंट, बाड़मेर में पोस्टिंग थी

Spread the love

हरियाणा के रेवाड़ी में सेना के जवान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सैन्य जवान की फिलहाल बाड़मेर में पोस्टिंग थी और 25 दिन पहले ही छुट्‌टी लेकर घर आए थे। नाहड़ चौकी पुलिस ने सूचना पाते ही शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि कई दिनों से जवान डिप्रेशन में था। पत्नी प्रेग्नेंट, एक बेटा सैन्य जवान की पहचान रेवाड़ी के गांव नेहरूगढ़ निवासी योगेश (28) के रूप में हुई है। वो साल 2022 में सेना में भर्ती हुए थे। उनका करीब एक साल का बेटा है और पत्नी प्रेग्नेंट है। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में पिता के अलावा दादा-दादी भी हैं। छोटा भाई भी शादीशुदा है और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…