यूपी के 50 जिलों में कोहरा, रिमझिम फुहारें पड़ रहीं:8 जिलों में स्कूल बंद, पारा 7.2°C; 2 दिन भयंकर ठंड का अलर्ट

Spread the love

यूपी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लखनऊ-जौनपुर समेत कई शहरों सुबह रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। इससे सड़कें भीग गईं। 50 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 10 मीटर तक देखना मुश्किल है। सर्द हवाओं से शिमला-मसूरी जैसा फील आ रहा है। बाइक चलाने पर हाथ सुन्न हो जा रहे हैं। ट्रेन और फ्लाइटें लेट चल रही हैं। 8 शहरों में स्कूल बंद कर दिए हैं। बरेली, कानपुर, कासगंज, औरैया, जौनपुर में 8वीं और कानपुर देहात, फर्रुखाबाद और संभल 12वीं तक के स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। कक्षा 12 तक के स्कूलों में सुबह 9 बजे से पढ़ाई शुरू होगी। कानपुर में पहली बार ठंड से बचाने के लिए गोशालाओं में गोवंश को काउ-कोट पहनाया गया है। दिन और रात में अलाव जलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सरकार भी अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की गई है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 60 से 80 के बीच कर दी गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन आलू, दलहन और मटर के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त आएगी। साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम