इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या को दूर कर दिया गया है तथा बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कर बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय के भीतर क्षेत्र में बिजली वोल्टेज की समस्या पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और स्वयं यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कार्य धरातल पर प्रभावी रूप से संपन्न हो।
विधायक ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो सके।
उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 42 करोड़ की यूवी अल्ट्रावायलेट फिल्ट्रेशन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की परियोजना स्वीकृत हुई है जिसके अंतर्गत लोगों को साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा । इसके अतिरिक्त नलेटी पंचायत के समडोल महिला मंडल के अतिरिक्त कमरे के निर्माण हेतु तीन लाख की राशि स्वीकृत की गई है ।
