मंच का संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल ने किया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास किया है और विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव में पक्की सड़क, पुल और पुलिया का निर्माण हुआ है, जिससे बिहार में विकास की गति बढ़ी है।
सांसद मनोज तिवारी ने लोगों से एनडीए को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छठ पूजा को ड्रामा बताया है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि हम बिहारी हैं और हमें अपने राज्य पर गर्व है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर बिहार में विकास चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिताएं।
जनसभा में अयोध्या के विधायक रामनाथ पांडे, मंडल अध्यक्ष शहरी परमानंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण अनुज कुमार मंडल, प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, पूर्व प्रमुख सतीश मंडल, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, जिला परिषद प्रतिनिधि गायत्री कुमारी, मुखिया विनोद मिर्धा सहित भाजपा के सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
