पुलिस गिरफ्त में आया पशु चोर

Spread the love

जानकारी के मुताबिक बीत रोज अंकित सिंह पुत्र मूला सिंह ग्राम हरिपुर टोंगिया, बुग्गावाला, हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बछडे को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चोर की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले।

घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपित को रायघाटी से बन्दरजूड जाने वाले कच्चे रास्ते के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित का नाम पता रिजवान निवासी बन्दरजुड थाना बुग्गावाला, हरिद्वार उम्र 30 वर्ष बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किए बछड़े को बरामद कर बछड़ा स्वामी अंकित सिंह को सुपुर्द कर दिया। आरोपित का आपराधिक इतिहास है। वह पूर्व में भी गौकशी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।