THAR और स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले कान पकड़कर गिड़गिड़ाए:गंगा एक्सप्रेस-वे पर 10 गाड़ियों को गोल-गोल घुमाया, पुलिस से बोले- माफ कर दीजिए

Spread the love

मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर थार और स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 4 रईसजादों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। चारों ने कान पकड़कर माफी मांगी। कहा- गलती हो गई सर, अब कभी स्टंट नहीं करेंगे। एक दिन पहले इन चारों ने गंगा एक्सप्रेस- वे पर गाड़ियों को गोल-गोल घुमाया था। साथ ही टोल बैरियर भी तोड़ दिया था। वहीं आज दूसरे दिन थाने में कान पकड़कर, सिर झुकाए, माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने फिलहाल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 गाड़ियों को सीज भी कर दिया है। है। अन्य की पहचान भी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कर रही है। 3 तस्वीरें देखिए… पहले जानिए पूरा मामला
वीडियो मेरठ के रहने वाले चौधरी रूपक गुर्जर के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए थे। इसमें स्टंट करने वाली गाड़ियां नजर आ रही हैं। युवकों ने पहले एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों को गोल-गोल घुमाया। बाद में खड़खड़ी टोल प्लाजा से कुछ आगे जाकर यू-टर्न लिया। इस दौरान गाड़ियों से करीब आधे घंटे तक स्टंट किए गए और सोशल मीडिया के लिए रील भी बनाई गईं। टोल मांगने पर बैरियर तोड़कर भागे
इसके बाद जब ये गाड़ियां वापस टोल प्लाजा पर पहुंचीं, वहां कर्मचारियों ने नियमानुसार टोल की मांग की। इस पर कार सवार युवकों ने बैरियर को तोड़ दिया। फिर बिना टोल दिए जबरन निकल गए। आधे घंटे तक एक्सप्रेस वे पर मचाया हुड़दंग
खड़खड़ी टोल प्लाजा गंगा एक्सप्रेस वे पर इन युवकों ने करीब आधे घंटे तक हराश ड्राइविंग की थी। गाड़ियों को गोल गोल घुमाया। डिवाइडर से उतारा, हरियाली तबाह कर दी। रील बनाई और वीडियो शूट करते हुए खूब हुड़दंग काटा। टोलप्लाजा स्टाफ ने दी थी तहरीर
पूरे मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर खड़खड़ी टोल प्लाजा गंगा एक्सप्रेसवे अमित केतकर की तरफ से खरखौदा थाने पर तहरीर दी गई थी। पुलिस ने वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 3 टीमों का गठन किया गया, जिनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज से गाडियों की पहचान कर चिन्हित किया गया। काजीपुर, जुर्रानपुर, खरखौदा के हैं आरोपी
इसके बाद स्टंट करने वाले तानिष्क निवासी जुर्रानपुर थाना लोहियानगर, हर्ष भोपाल बिहार गढ रोड थाना भावनपुर, युवराज निवासी चंदपा थाना खरखोदा, विक्रान्त निवासी धनौटा थाना खरखोदा को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी महिन्द्रा स्कॉर्पियो, दो थार, एक हुंडई को सीज किया गया है। चारों ने कान पकड़कर माफी मांगी
गिरफ्तार आरोपियों ने थाने में कान पकड़कर माफी मांगी। कान पकड़ कर गिड़गिड़ाते हुए कहा- गलती हो गई सर, अब कभी गाड़ियों से स्टंट नहीं करुंगा। इस बार माफ कर दीजिए। इस दौरान चारों कान पकड़ गाड़ियों के सामने खड़े रहे। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- खरखौदा थाना क्षेत्र में कुछ गाड़ियां गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़कर स्टंट करने का वीडियो सामने आया था। पूरे मामले में गाड़ियों को सीसीटीवी के जरिए ट्रेस किया गया है। इनके चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, गाड़ियों को सीज किया गया है। ————————– यह खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचा, ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद भीषण आग गोरखपुर में ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। उनका केवल कंकाल बचा। जबकि ट्रक चालक और खलासी झुलस गए। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर…