Rudrapur News: देवभूमि उत्तराखंड के रुद्रपुर से सरकारी जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपने पिता की मौत के बाद उन्हें कब्रिस्तान ले जाने के बजाय घर के भीतर ही दफना दिया और उस पर मजार खड़ी कर दी. जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी साजिश सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को बरकरार रखने के लिए रची गई थी. रुद्रपुर के मेयर ने इसे लैंड जिहाद का हिस्सा बताया है, वहीं प्रशासन ने इस विवादित निर्माण को सील कर दिया है.
Uttarakhand: हद हो गई! रुद्रपुर में सरकारी जमीन कब्जाने के चक्कर में बेटे ने घर में ही बना डाली पिता की मजार
