मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषाग के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Spread the love

जागरूकता अभियान के क्रम में ग्रामीणों से अपील की गई कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) कटिहार के माध्यम से हसनगंज, मनसाही कटिहार, अमदाबाद, बरारी, आजमनगर, मनिहारी, बलरामपुर, कुर्सेला, कोढ़ा इत्यादि प्रखंड में ऑगनबाड़ी सेन्टर पर मतदाता शपथ, पैदल मार्च एवं रंगोली बनाकर मतदाताओं को प्रेरित किया गया।

इन गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य मताएं जागरूक हों और अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए स्वीप कोषागार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।