हवा के साथ हो रही बारिश के कारण ठंड में अचानक इजाफा हो गया है।लगातार बारिश के कारण किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।अररिया में 48 घंटे के दौरान करीबन 55 मिलीमीटर की बारिश हुई है और करीबन 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार से तेज हवा ने भी फसल पौधों को काफी नुकसान पहुंचाया है।सबसे ज्यादा बारिश जिले में फारबिसगंज और नरपतगंज प्रखंड में रिकॉर्ड दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम के साफ होने का अनुमान है।लगातार बारिश के कारण धान की फसल खेतों में बिछ गई है और आलू के खेतों में पानी भर जाने के कारण फसल नष्ट होने की आशंका प्रबल हो गई है।जिले में इस बार 1 लाख 19 हजार 534 हेक्टेयर खेत में धान की खेती किसानों ने की थी।लेकिन असमय बारिश से धान की बालियां खराब हुईं है। धान की फसल के उत्पादन के साथ ही रबी फसल की बुआई के भी प्रभावित होने की संभावना प्रबल हो गई है।
