सोनीपत: हरियाणा दिवस पर गोहाना को 1.72 करोड़ की विकास सौगात

Spread the love

कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने हरियाणा राज्य के

60वें स्थापना दिवस पर गोहाना क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए एक करोड़ 72 लाख 18 हजार

रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने अपने 60 वर्षों के

सफर में देश के विकास इंजन के रूप में विशेष पहचान बनाई है और प्रदेश सरकार का उद्देश्य

गांव-गांव तक समान विकास पहुंचाना है।

कैबिनेट

मंत्री डॉ. शर्मा ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास निधि योजना के तहत गोहाना विधानसभा

क्षेत्र के 11 विकास कार्यों के लिए 90 लाख 38 हजार रुपये की पहली किश्त पंचायत विभाग

को प्राप्त हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र टेंडर प्रक्रिया

पूरी कर जनता को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

मंत्री

ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध

है। उन्होंने बताया कि एचआरडीएफ योजना के अतिरिक्त 28 लाख रुपये के अन्य प्रस्ताव भी

भेजे गए हैं, जिन्हें शीघ्र स्वीकृति दिलाने के प्रयास जारी हैं। गांव

जौली में पक्की चौपाल निर्माण के लिए 37 लाख 54 हजार रुपये, दोदवा में चौपाल पुनर्निर्माण

हेतु 22 लाख 88 हजार रुपये, गढ़ी सराय नामदार खां में फिरनी से श्मशान घाट तक गली निर्माण

के लिए 20 लाख 81 हजार रुपये, सलीमसर माजरा में फिरनी निर्माण के लिए 19 लाख 58 हजार

रुपये तथा गढ़ी उजाले खां में बीसी व एससी चौपालों के जीर्णोद्धार के लिए 24 लाख

50 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके

अतिरिक्त वजीरपुरा, जाजी, गुढा और भठगांव माल्यान में चौपाल, गली और प्रकाश व्यवस्था

के कार्यों पर शेष राशि व्यय की जाएगी।