बिहार के एकमात्र जननायक भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर हैं, कोई और नहीं: धर्मेंद्र प्रधान

Spread the love

धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि बिहार के एक ही जननायक हैं और वो भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर जी हैं, उनके अलावा दूसरा कोई जननायक नहीं है। उन्हाेंने कहा कि कोई उनकी नकल करने की कोशिश न करें, क्योंकि राज्य की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नायक कहने से नहीं होता है। काम करने से होता है। अभी तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व में नायकत्व चल रहा है। हमारे आदर्श देश के जननायक कर्पूरी ठाकुर हैं।

दरअसल, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय के बाहर तेजस्वी यादव के पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर तेजस्वी को ‘बिहार का नायक’ बताया गया है। इसे लेकर ही धर्मेन्द्र प्रधान ने तेजस्वी पर निशाना साधा। ————