साइबर टीम ने पीड़ित के 5 लाख से अधिक रुपये वापस कराए

Spread the love

साइबर टीम ने पीड़ित के 5 लाख से अधिक रुपये वापस कराए

फिरोजाबाद, 10 फरवरी (हि.स.)। साइबर अपराध पुलिस टीम ने साेमवार काे साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को उसके पांच लाख से अधिक रुपये वापस दिलाए हैं। थाना रसूलपुर क्षेत्र के नलकूप काॅलोनी आसफाबाद निवासी सतीश चन्द्र राठौर के साथ 12 जुलाई 2024 को अज्ञात साइबर ठगों ने ठगी करके पांच लाख 11 हजार दाे साै रुपये ठग लिये थे। पीड़ित ने इसकी साइबर अपराध थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर अपराध की टीम ने समयबद्ध प्रयास करते हुए सम्बन्धित बैंकों को पत्राचार किया और फलस्वरूप पीड़ित की सारी रकम सकुशल वापस कराए हैं। अपने पैसे पाकर पीड़ित ने एसएसपी और थाना साइबर टीम का आभार प्रकट किया है।