मैं मध्य प्रदेश के साथ यूपी की बहनों का भी भाई हूं : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Spread the love

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश के साथ यूपी की बहनों का भी भाई हूं। इसलिए यूपी का भी मैं मामा हूं। उन्होंने वादा किया कि यूपी की सभी बहनों को जिनके कच्चे मकान हैं, उन्हें पक्का मकान दिलाने का काम किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अब कोई भी किसान दूर की मंडी में भी अपना अन्न बेच सकता है। इसका किराया केंद्र सरकार वहन करेगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि किसान केंद्र में हैं और कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का अभियान तेजी से चल रहा है। जनसंघ के नेता शाही का सपना आत्मनिर्भर किसान और सशक्त भारत था, जिसे पूरा करने की दिशा में भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। मैं यहां किसी मेहमान के रूप में नहीं आया हूं। मै मेहमान नहीं हूं।

किसान मेले में विभिन्न विभागों कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन, गन्ना, रेशम, सहकारिता, एग्रो, सिंचाई, लघु सिंचाई, विद्युत, बैंकिंग, एनजीओ/एफपीओ, कृषि ज्ञान केंद्र/विज्ञान केंद्र सहित खाद, बीज एवं कीटनाशी रसायनों से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई गईं, जिनके माध्यम से कृषकों को उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। मेले में आए कृषकों को कृषि वैज्ञानिक डा. आर.के. मलिक (अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, वाराणसी), डाॅ. एस.के. नायक (इफको), डाॅ. संजीव तेतरिया (इफको, लखनऊ), डाॅ. आर.आर. सिंह (कुमारगंज, फैजाबाद) एवं डाॅ. मान्धाता सिंह (केवीके) द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उप्र के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सांसद शशांक मणि, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम समेत अन्य लाेग माैजूद रहे।